अल्मोड़ा जिले के सल्ट में इन दिनों पीने के पानी की काफी किल्लत हो रही है, जिसके चलते लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | बता दें कि क्षेत्र में तीन चार दिनों में से बस एक ही दिन पानी आता है | जिसके चलते लोगो को दूर के इलाको से पानी लाना पड़ता है | पानी की इस समस्या को लेकर जल संस्थान के अघिशासी अभियन्ता ने पानी की परेशानी का जल्द समाधान करने की बात कही है |
अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हो रहें हैं | वहीं इस परेशानी को लेकर विकास खंड मुख्यालय के कर्मचारीयों ने बताया कि नैकणा पेयजल योजना कि ओर से विकास खंड मुख्यालय में पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन कई दिनो से तीन – चार दिनों में एक दिन ही पानी आ रहा है | वहीं गर्मी के कारण प्राकृतिक स्त्रोत भी सूख गये हैं | जिसके चलते उन्हें दूर के इलाको से पानी लाना पड़ता है | इस दौरान जल संस्थान के अघिशासी अभियन्ता मनोज गंगवार ने बताया कि विकास खंड मुख्यालय सल्ट में पानी की परेशानी का मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही मामले का समाधान करते हुए पानी की परेशानी को दूर किया जाएगा |
Date : 28-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi