घड़ी में रात को 12 बजते ही उत्तराखंड में आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर हो गया।धमाल और मस्ती के बीच लोगों ने नए साल 2023 का स्वागत किया। होटलों, रेस्टोरेंट और पबों में युवाओं ने जमकर मस्ती की। अलग-अलग थीम पर जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

.भारी ठंड में पहाड़ो की रानी मसूरी और नैनीताल ही नहीं मैदानी इलाकों में भी नए साल के जश्न पर लोग खूब झूमे। मसूरी में कई होटलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। देहरादून में कहीं कवियों ने लोगों से ठहाके लगवाए तो कहीं गायकों ने समा बांधा। इस दौरान युवाओं ने सड़कों पर हुड़दंग भी किया लेकिन पुलिस की सख्ती के बीच कहीं विवाद का बड़ा मामला सामने नहीं आया।नए साल के जश्न के लिए राजपुर रोड दो दिन पहले से ही रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ था। इस रोड पर सभी होटलों, क्लबों में जश्न की खासी तैयारियां की गई थीं।
.वहीं शनिवार शाम से यहां विशेष नृत्य कार्यक्रम और संगीत की महफिलें सजने लगी थीं। बता दे की चकराता रोड, जीएमएस रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड आदि जगहों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं डीजे पर लोग देर रात तक थिरकते रहे और सब ने एक साथ मिलकर जश्न मनाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।