नैनीताल चिड़ियाघर घर के की पहचान पूरे विश्व में है ।विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल में देश-विदेश से पर्यटको का जमावड़ा लगा है | ऐसे में पर्यटक नैनी झील में वोटिंग के साथ ही नैनीताल के जू का जरूर आनंद लेते हैं |पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है कि नैनीताल चिड़ियाघर समेत प्रदेश के नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व, वन्य जीव अभ्यारण, कंजर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेचर पार्क में 12 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद इसका शासनादेश नैनीताल चिड़ियाघर पहुंच गया है और यहां 12 साल तक के बच्चे का प्रवेश निशुल्क करने का नियम लागू कर दिया गया है। चिड़ियाघर में 12 साल तक के बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए आयु संबंधी आईडी दिखानी होगी जिसके बाद ही प्रवेश मिलेगा चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि शासनादेश लागू कर दिया गया है सरकार की इस घोषणा के बाद जो की आय में सालाना 2 लाख से अधिक का नुकसान होगा।
Date : 23-May-2022
Penned by Reeta Joshi