रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर लगा जाम ,लोगों ने किया परेशानियों का सामना

By New31 Uttarakhand

रामनगर हल्द्वानी मार्ग में छोई के समीप सड़क पर भीषण जाम लगने के कारण इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों का आवागमन दोनों तरफ से पूरी तरह ठप हो गया,और घंटो तक जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है .

बता दे की जाम की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस जाम को खुलवाने के साथ ही यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया ,वहीं यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि रामनगर में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर गडप्पू से लेकर रामनगर के ग्राम ढिकुली तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है.

वहीं उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात इस क्षेत्र में एक खाली डंपर वाहन भी सड़क में पलट गया था. उस वाहन को क्रेन के माध्यम से हटाया गया है. जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण में कार्य कर रहे ठेकेदारों से भी अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान वह अपने कर्मचारियों को यातायात सुचारू करने के लिए तैनात करें जिससे लोगों को जाम की समस्या का सामना ना करना पड़ेगा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.