पवनदीप राजन व अरुणिता कांजीलाल जल्द दिखेंगे इस म्यूजिक रियलिटी शो में, फैंस की मांग पर लौट रहे फिर से सोनी पर

By New31 Uttarakhand

पवनदीप राजन व अरुणिता कांजीलाल पॉपुलर सिंगर्स हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश होते हैं और अब दोनों एक साथ रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर्स’ में बतौर कैप्टन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।सुपर स्टार सिंगर सीज़न 1 की जबर्दस्त सफलता के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन बच्चों के लिए अपने घरेलू सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ का एक और धमाकेदार सीज़न लेकर आ रहा है। सिंगिंग का कल सेलिब्रेट करते हुए सुपरस्टार सिंगर देश भर के कुछ असाधारण नन्हें गायकों को पेश करेगा, जिनमें खास तरह के म्यूज़िकल एक्सप्रेशन्स के साथ-साथ समर्पण और लगन भी है। इन यंग सिंगिंग टैलेंट का हुनर संवारने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए कैप्टंस का एक पूरा पैनल नियुक्त किया जाएगा।

अरुणिता कांजीलाल सुपरस्टार सिंगर 2 में निभाएंगी कैप्टन की भूमिका

इंडियन आइडल सीजन 12 की फाइनलिस्ट अरुणिता कांजीलाल सुपरस्टार सिंगर के आगामी सीजन में कैप्टन की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अपनी मनमोहक आवाज से लाखों दिलों को जीतने के बाद पश्चिम बंगाल की यह सुरीली गायिका देश भर की नन्हीं होनहार आवाजों के लिए एक प्रेरणा साबित हो सकती हैं। इस सीज़न के लिए बेस्ट की तलाश में अरुणिता देश के कोने-कोने में पहुंचीं, ताकि वे ऐसी नायाब और बेमिसाल आवाजें खोज सकें, जो इस देश ने इससे पहले कभी देखी या सुनी ना हों।

शो को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए अरुणिता कांजीलाल ने कहा, “मैं अपने दोस्तों और समकालीन प्रतियोगियों पवनदीप राजन, दानिश और सायली के साथ सुपरस्टार सिंगर 2 की कैप्टन के रूप में अपने सफर को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हम सभी इस शो के ओरिजिनल कैप्टन सलमान के साथ शामिल होंगे। लगता है जैसे कल की ही बात हो, जब हम हर मौके पर साथ मिलकर गाने गाते थे। आज हमें यह महसूस होता है कि इससे हमें निजी तौर पर और सिंगर्स के रूप में आगे बढ़ने में कितनी मदद मिली। जहां हमारे बीच हमेशा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रहेगी, वहीं हम सभी को अपनी-अपनी खूबियां पता है, और अब हम अपनी इसी सीख को इस शो के यंग कंटेस्टेंट्स में बांटना चाहते हैं। अब मैं उस पल का और इंतजार नहीं कर सकती, जब दर्शक इस सीज़न के कंटेस्टेंट्स से रूबरू होंगे। मुझे यकीन है कि इस शो का टैलेंट देखकर उनके होश उड़ जाएंगे, जो बिल्कुल मेरी तरह है!”

Date : 24th March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.