देर रात 3:00 बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई नदी नाले उफान पर आए, वहीं अगर बात करें हल्द्वानी रामनगर स्टेट हाईवे की तो चकलुवा के पास प्रशासन की बड़ी लापरवाही फिर सामने आई है, जहां एक बार फिर बरसाती नाले में सड़क का एक बड़ा हिस्सा बहां, जिससे स्टेट हाईवे एक बार फिर बंद हुआ और राहगीरों के समस्या पैदा हो गयी। जिससे जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है बता दें कि हल्द्वानी रामनगर स्टेट हाईवे चकलुआ के पास एक पुल बरसाती नाले के उफान पर आने से पिछले माह बह गया था, जिसमें पिछले महीने भी राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लोगों को रुद्रपुर से होते हुए रामनगर हल्द्वानी या फिर नैनीताल आना-जाना करना पड़ रहा था, वहीं प्रशासन द्वारा इस पुल का निर्माण कार्य करवा लिया गया था, वही देर रात आई तेज बरसात के बाद नवनिर्मित पुलिया का एक बड़ा हिस्सा तेज बहाव में बह गया, जिससे एक बार फिर आवाजाही रुक गई है। जिससे यहां हर रोज हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। वहीं पुलिस ने भी हाइवे से यातयात बंद कर दिया है।
बरसात के सीजन में तीसरी बार टूटा हल्द्धानी रामनगर स्टेट हाईवे का हिस्सा