उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। आपको बता दे पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक असंतुलित होकर कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया। हालांकि झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर वहाँ पहुंच गए और और पैराग्लाइडर की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। वही जिस समय ये हादसा हुआ उस समय झील में SDRF रेस्क्यू की टीम पहले से ही तैनात थी और इसी बीच एसडीआरएफ के आरक्षी राकेश रावत को पैराग्लाइडर गिरता हुआ दिखाई दिया।
जिसके बाद उन्होंन तत्परता दिखाते हुए मोटर बोट के सहारे पैराग्लाइडर को बचा लिया। दरअसल पैराग्लाइडर का नाम ऋषि है जो नैनीताल का रहने वाला है। वहीं, ऋषि ने बताया कि SDRF टीम द्वारा बिना देरी किए तत्काल मोटर बोट की सहायता से उसे बचाया गया और SDRF की टीम ने सकुशल उसे बोट में चढ़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बता दें कि टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स कप समेत अन्य साहसिक खेल आयोजित किए जाते हैं। साथ ही टिहरी झील के ऊपर पहली बार स्काई डाइविंग शो का आयोजन किया गया था जिस दौरान ये हादसा हो गया हालांकि SDRF उस वक्त देवदूत साबित हुयी और पैराग्लाइडर की जान बचा ली।