जसपुर में यूनियन बैंक के सामने एक लकड़ी के कारखाने में आज सुबह अचानक आग लग गई, जिससे आस पास भगदड़ मच गई, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, बता दे की आग की चपेट में आकर एक कार और दो बाइकों के साथ साथ आस पास में लगे फलो के ठेले भी जल कर राख हो गए, गनीमत रही की कोई जनहानि नही हुई है.
बता दे की आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया और आग बुझाने में प्रयास में दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़िया लग गई, वहीं कारखाने के मालिक मोहम्मद यासीन की माने तो उन्होंने बताया है की हम सोए हुए थे, और पुलिस ने आकर हमें उठाया कि आग लग गई है जिसमे कारखाने की कई मशीन, बाइक ओर कार जलकर राख हो गई वहीं कारखाने के मालिक की माने तो उन्हें करोड़ो रुपए का नुकशान आग से हुआ है.

वंही दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 3.50 पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग मौके पर पहुँचा लेकिन आग इतनी विकराल थी की उसको देखते हुए काशीपुर बाजपुर ओर नैनी पेपर मिल से गाड़िया मंगाई गई ओर सुबह 7 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।