देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी देखने को मिली है…जी हांबीते 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं..इसके साथ ही वायरस से 21 मरीजों की जान भी गई है… देश में सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र में मिले हैं. यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं. खासतौर पर मुंबई में संक्रमण की रफ्तार तेज देखने को मिल रही है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 17,073 नए कोरोना केस दर्ज किए गए. जो रविवार की तुलना में 45.4 फीसदी ज्यादा हैं. देश में कुल 4,34,07,046 कोरोना केस हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 4,53,940 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है
वहीं जिन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस मिले हैं, उनमें महाराष्ट्र टॉप पर है. यहां 6,493 कोरोना केस पाए गए हैं. इसके बाद केरल में 3,378, दिल्ली में 1,891, तमिलनाडु में 1,472 और उत्तर प्रदेश में 572 कोरोना मरीज मिले हैं. नए केसों में 80.87% इन पांच राज्यों में सामने आए हैं. अकेले महाराष्ट्र में 38.03% नए मरीज मिले हैं… इसके अलावा, देश में पिछले 24 घंटे में कुल 2,49,646 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया. देश में कुल 1,97,11,91,329 लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है.
Date: 28-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal