रक्षाबंधन पर दिल्ली की महिलाओं को मिल सकता है बड़ा तोहफा, हर महीने खाते में आएंगे ₹2500

By New31 Uttarakhand

दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार खास हो सकता है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार ‘महिला समृद्धि योजना’ शुरू करने की तैयारी में है, जिसकी औपचारिक शुरुआत 28 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो सकती है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 21 से 60 वर्ष आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है।

सरकारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पात्रता के मानदंड तय किए जा चुके हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी तैयार बताया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹5110 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अनुमान है कि इससे 20 से 22 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से योजना की आधिकारिक घोषणा और लॉन्च की तारीख का औपचारिक ऐलान होना बाकी है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.