अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा तीसरा टेस्ट, धर्मशाला में नहीं इंदौर में होगा

By New31 Uttarakhand

बता दे की बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच अब इंदौर में होगा। यह मुकाबला पहले धर्मशाला में होना था ,साथ ही आपको बता दे की वहां क्रिकेट मुकाबला खेले जाने की परिस्थितियां अनुकूल न होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

YOUTUBE

वहीं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर इस फैसले की पुष्टि की है। बोर्ड ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम है। इस वजह से अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा।

जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने कहा कि यह मुकाबला पहले एक से पांच मार्च तक एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाना था, जो अब इंदौर के होलकर स्टेडियम में शिफ्ट किया गया है। क्षेत्र में ठंड बहुत ज्यादा है और इस वजह से आउटफील्ड में पर्याप्त घास का घनत्व नहीं था। घास लगाने में भी काफी वक्त लग जाएगा, इस वजह से तीसरे टेस्ट का आयोजन स्थल बदला गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.