उत्तराखंड पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में अभी तक कई लोग सलाखों के पीछे पहुंच चुके है। पूरे प्रदेश भर में पेपर लीक के तार जुड़े है। आये दिन अलग-अलग जिलों से गिरफ्तारियां हो रही है। अब एसआइटी ने पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के एक और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर जिले में मिशन आइएएस कोचिंग एकेडमी चलाता था।
जनवरी महीने में राज्य लोक सेवा आयोग ने पटवारी और साल 2022 के अप्रैल व मई माह में हुई जेई-एई भर्ती के पेपर लीक कांड की जांच कर रही। पेपर लीक में शामिल आरोपियों को एसआइटी लगातार पकड़ रही है। शुक्रवार को एक और खुलासा हुआ जब इस मामले मं कोचिंग सेन्टर संचालकों के गठजोड़ सामने आया।

एसआइटी की जांच में पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के तार रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर में मिशन आइएएस कोचिंग एकेडमी के नाम से कोचिंग सेंटर चलाने वाले उसके रिश्तेदार दीपेंद्र पंवार निवासी मुकंदपुर थाना गदरपुर से जुड़े सामने आए थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।