अब एक टेस्ट के बाद ही टीम से बाहर हो जाएंगे सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल को मिलेगा मौका?

By New31 Uttarakhand

बता दे की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (17 फरवरी) से नई दिल्ली में खेला जाएगा। टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से आगे है। उसने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 132 रन से जीत हासिल की थी। अब भारतीय टीम की नजर दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। दिल्ली टेस्ट में प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फिट हो गए हैं और उनकी वापसी प्लेइंग-11 में तय मानी जा रही है ,और कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि अगर श्रेयस पांच दिन का भार उठाने में सक्षम हैं तो उनकी वापसी हो सकती है। श्रेयस बीसीसीआई की मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद टेस्ट टीम में वापस आए हैं।

YOUTUBE

वहीं उन्हें बांग्लादेश में दूसरे टेस्ट के दौरान पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी। अगर अय्यर की वापसी होती है तो सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ेगा।सूर्यकुमार यादव ने नागपुर में डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में आठ रन बनाए थे। अय्यर के नहीं खेलने पर उन्हें मौका मिला था। श्रेयस का रिकॉर्ड टेस्ट मैचों में शानदार है।

साथ ही उन्होंने सात मुकाबलों में 56.73 की औसत से 624 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर ने एक शतक लगाया है। उनके बल्ले से पांच अर्धशतक भी निकले हैं। उन्होंने टेस्ट की अपनी पिछली तीन पारियों में नाबाद 26, 87 और 86 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर अय्यर पूरी तरह फिट होते हैं तो सूर्यकुमार यादव का बाहर बैठना तय है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.