घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब उज्ज्वला योजना के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब लाभार्थियों को सालभर में 9 नहीं, बल्कि सिर्फ 4 सिलेंडरों पर ही 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
सरकार के मुताबिक, उज्ज्वला योजना के तहत ज्यादातर परिवार साल में औसतन 4 सिलेंडरों का ही इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटाई गई है।हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ने के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 942 रुपये का हो गया है।
हालांकि उज्ज्वला योजना के तहत 300 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद लाभार्थियों को एक सिलेंडर के लिए 642 रुपये चुकाने होंगे।गौरतलब है कि योजना की शुरुआत में सालाना 12 सिलेंडरों पर लाभ मिलता था, जिसे पहले 9 और अब घटाकर 4 कर दिया गया है।महंगाई के बीच इस फैसले ने लाखों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।