दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि तेज लू और चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी और बिहार में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बता दें की आज दिल्ली का तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है।
सरकार ने लोगों को बाहर निकलने से बचने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। इस हफ्ते उत्तर भारत में सूरज की तपिश लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती है।