उत्तराखंड में आज राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है और 31 मई तक चुनाव के लिए नामांकन किया जा सकेगा | एक जून को नामांकनों की जांच होगी और 10 जून को मतदान के साथ ही मतगणना होगी |प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है | आज से 31 मई तक चुनाव के लिए नामांकन किया जा सकेगा | राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने के चलते प्रदेश में एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है | वहीं इस सीट पर मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने अधिसूचना जारी कर दी है | जिसके तहत 31 मई तक नामांकन हो सकेंगे, जिसके बाद एक जून को नामांकनों की जांच होगी और तीन जून को नाम वापसी होगी | इसके साथ ही 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी | वहीं 13 जून तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी |
Date : 24-May-2022
Penned by Reeta Joshi