यहां एक घर में NIA ने मारा छापा , खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की है आशंका

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापा मारा।

वहीं गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है, जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है।

साथ ही सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया की संदिग्ध मामले में एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.