Nepal News : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की कतर यात्रा रद्द

By New31 Uttarakhand

News: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की कतर यात्रा देश में कुछ महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों के चलते रद्द कर दी गई है…प्रचंड कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर इस सप्ताह कतर जाने वाले थे उन्होंने पिछले साल 26 दिसंबर तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

रद्द की गई यात्रा

जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रचंड के मीडिया कॉर्डिनेटर सूर्य किरण शर्मा ने सोमवार को कहा, “एलडीसी के पांचवें सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री की कतर यात्रा उनके देश में महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण रद्द कर दी गई है…” इससे पहले, रविवार को विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री प्रचंड शीर्ष कार्यकारी पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में एलडीसी की बैठक में भाग लेने के सिलसिले में कतर की यात्रा करेंगे.

9 मार्च को नेपाल में होंगे राष्ट्रपति चुनाव

दरअसल, प्रधानमंत्री ने इस यात्रा को इसलिए रद्द किया है क्योंकि 9 मार्च को नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है, ऐसी परिस्थिति में उन्होंने देश से बाहर न जाने का फैसला लिया है.. प्रचंड के नेतृत्व वाली सीपीएन-माओवादी सेंटर सहित आठ राजनीतिक दलों ने चुनाव के दौरान राज्य के प्रमुख पद के लिए नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौदयाल को समर्थन देने का फैसला किया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.