नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि!

नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि!
By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति और अभिनेता ऋषि कपूर की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें भावुक अंदाज़ में याद किया। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा, “हमेशा हमारे दिलों में।”

ऋषि कपूर के निधन को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने भी एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें संजय दत्त, ऋषि कपूर और नीतू कपूर साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “अपने सबसे प्यारे दोस्त को याद कर रहा हूं।”

वहीं, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जब तक हम दोबारा नहीं मिलते… मैं हमेशा आपको याद करती रहूंगी और आपसे प्यार करती रहूंगी।”

नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी और दोनों बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा जोड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने साथ में कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘खेल खेल में’ और ‘कभी कभी’ शामिल हैं।

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 वर्ष की उम्र में ल्यूकेमिया से निधन हो गया था। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने ‘बॉबी’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’ और ‘कपूर एंड संस’ जैसी कई प्रतिष्ठित फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.