Nainital Weather: मुक्तेश्वर में हल्की बर्फबारी, नैनीताल में गिरे ओले

By New31 Uttarakhand

नैनीताल : सरोवर नगरी में एक दिन रुकने के बाद बुधवार को मौसम फिर मेहरबान हो गया…सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलता रहा…सुबह से ही जहां एक ओर आसमान बादलों से घिर गया वहीं पहाड़ियों में ही हल्का कोहरा उठने लगा…इससे आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे… दोपहर में मुक्तेश्वर में करीब 20 मिनट वर्षा और हल्की बर्फबारी हुई।

वहीं, नैनीताल में पूरे दिन रिमझिम वर्षा के साथ कुछ देर ओले भी गिरे, जबकि नयनापीक में कुछ देर के लिए बर्फ के फाहे भी गिरे। मौसम में आए इस बदलाव के चलते कड़ाके ठंड पड़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर गत दिवस से दिखना शुरू हो गया था और सोमवार सुबह से रिमझिम वर्षा ने जमीन को भिगोना शुरू कर दिया।

YOUTUBE

तापमान में गिरावट आते ही नैनीताल नगर की सबसे ऊंची चोटी नयनापीक ओलों से सफेद होने लगी, मगर बारिश होते ही ओले पिघल गए… इधर नैनीताल नगर क्षेत्र में पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। जिसका आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। नैनी झील में नौकायन ठप रहा।

जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान सात व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 60 फीसद दर्ज की गई। बारिश 15 मिमी दर्ज की गई। वहीं भवाली में भी पूरे दिन वर्षा होती रही। इससे ठंड बढ़ गई है

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.