समाज में जहां आए दिन हिंदू मुस्लमान के बीच नफरत हिंसा और द्वेश से भरी भावनाओं के मामले देखने को मिलते है वहीं इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मजहबी प्रेम और आपसी भाईचारे के बीज बो रहें हैं | श्रीनगर गढ़वाल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम परिवार ने पड़ोस में रहने वाली हिंदू बेटी की धूमधाम से शादी कराई |
श्रीनगर गढ़वाल में कॉमी एकता आपसी भाईचारे और मजहबी सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत मिसाल देखने को मिली | यहां एक मोहल्ले में एक मुस्लिम परिवार ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक निर्धन हिंदू परिवार की बेटी की धूमधाम से ना सिर्फ शादी कराई बल्कि अपने ही घर पर उसकी शादी के सभी रीति रीवाज भी पूरे कराए |
प्यारे लाल आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी सुनिता की शादी करा पाने में असमर्थ थे | ऐसे में जब यह बात पड़ोस में रहने वाले सलीम खान और हिना खान को पता चली तो उन्होंने फौरन मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया | जैसी ही यह बात आस पड़ौस के लोगों को पता चली, मदद के और हाथ आगे आते गए | सलीम खान और हिना खान ने अपने घर पर टेंट लगाकर मेहंदी और हल्दी की रस्मे भी पूरे विधि विधान के साथ कराई और बारात आने पर ना सिर्फ बारातियों का स्वागत किया बल्कि अपने ही घर पर उनके खाने की व्यवस्था की | विदाई के समय पूरे मोहल्ले ने एक साथ सुनिता को अपनी बेटी की तरह की विदा किया | खास तौर पर हिना खान की आंखों की आखों से आंसू धमे का नाम नहीं ले रहे थे | बचपन से आखों के सामने खेलती कूदती बिटियां को अपनी ही बेटी की तरह विदा करना, आखिर कहां आसान होता है | हिना का कहना है कि यह प्रेम ही है जो उनके मोहल्ले को दूसरों के मोहल्लों से अगल बनाता है | नम आखों से उन्होने कहा कि प्यार हो तो सब मनुष्य एक है,कोई धर्म किसी को एक दूसरे से अलग नहीं करता |
Date : 15-May-2022
Penned by Reeta Joshi