हल्द्वानी में दिवाली के दिन 2 कार की भिड़ंत में माँ-बेटे की हुई दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

दिवाली की खुशियाँ उस वक्त एक परिवार के लिए मातम में बदल गयी जब शुक्रवार को लामाचौड़ के अमलताश मोड़ पर तेज रफ़्तार में दो कारो की टक्कर हो गयी। आपको बता दे हादसे में ऑल्टो कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल है। जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल दीपावली के मौके पर शुक्रवार को रामनगर के बैलपड़ाव के रहने वाले कमलेश मेहरा अपनी मां भुवनी देवी और पत्नी दीपा मेहरा के साथ अपने ससुराल कमलवागांजा जा रहे थे लेकिन तभी अमलतास मोड़ में हल्द्वानी की तरफ से आ रही फॉक्स वैगन कार की इनकी ऑल्टो कार से भिडंत हो गई।

वही हादसे के बाद घायलों को तुरंत आनन फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सको ने कमलेश मेहरा और भुवनी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपा मेहरा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। वही दूसरी कार में सवार दो लोगो को भी हलकी चोटे आयी है। हालांकि एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया की तेज रफ़्तार की वजह से ये हादसा हुआ है। साथ ही घटनास्थल का निरिक्षण करने पर आल्टो कार चालक की लापरवाही सामने आयी है। क्युकी आल्टो चालक ने गलत दिशा में जाकर फॉक्स वैगन कार को टक्कर मारी है। लेकिन घटना की अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.