कोरोना वायरस से मामूली राहत, पिछले 24 घंटे में 12,751 नए मामले, एक्टिव केस भी हुए कम

By New31 Uttarakhand

देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। आए दिन कोविड के नए मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में इजाफा देखने को मिल रहा है. इस बीच मंगलवार को सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,751 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही इसी अवधि में 16,412 लोग कोविड-19 संक्रमण को मात दे चुके हैं. 24 घंटे में देश में कोरोना से 42 लोगों की मौत हुई है.

कोरोना वायरस से मामूली राहत

फिलहाल आज आए कोरोना के नए आंकड़ों से थोड़ी राहत दी है। मंगलवार को जारी कोरोना संक्रमण से जुड़े आंकड़ों पर गौर करें तो कल के मुकाबले आज कोरोना के नए केस में 3703 की कमी देखी गई है. इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1,31,807 हो गई है. देश के कुल कोरोना वायरस के मामलों में एक्टिव केस की हिससेदारी 0.30 फीसदी है. वहीं देश में अब तक कोविउ-19 महामारी के कारण कुल 5,26,772 लोगों की मौत हो चुकी है.

जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 4 करोड़ 41 लाख 74 हजार 650 मामले सामने आ चुके हैं. देश में प्रतिदिन की संक्रमण दर इस समय 3.50 फीसदी है. वहीं कोरोना का रिकवरी रेट 98.51 फीसदी है. वहीं छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोविड-19 के 389 नए मामले आए हैं, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,69,532 हो गई है, राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 438 लोगों ने गृह पृथक-वास की अवधि पूरी की. राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है|

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1372 नए केस सामने आए हैं और 6 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7484 हो गई है।

Date – 09. August. 2022
Pennde By – Tanuja

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.