शिलांग में शहीद हुए उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी हवलदार कुलदीप भंडारी के पार्थिव शारीर को मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ मुखाग्नि दी गई है।बता दे की शहीद के 15 वर्ष के बेटे ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी है.
जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी और शिलांग में तैनात 35 असम रायफल में तैनात हवलदार 42 वर्षीय जवान कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे.

वहीं शनिवार देर शाम शहीद का पार्थिव शव सेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया था। जिसके बाद आज शहीद का पुरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है .