बागेश्वर के ग्राम किलपारा कपकोट में दिनांक 22.04.2022 को डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि एक 16 साल की नाबालिक लड़की की शादी होने वाली है | इसकी शिकायत वन स्टाप सेन्टर बागेश्वर से की गयी | प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम और वन स्टाप सेन्टर की टीम ग्राम किलपारा पहुचे तो पता चला कि वहाँ एक नाबालिग लड़की के विवाह समारोह की तैयारी चल रही थी |जन्मतिथि के सम्बन्ध में दस्तावेज चैक किये गये तो लड़की की जन्म तिथी 10.04.2005 का होना पाया गया जो 18 वर्ष से कम होना पाया गया। एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल बागेश्वर, 112 पुलिस टीम, वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा नाबालिग का विवाह रुकवाया गया और इस सम्बन्ध में नाबालिक के परिजनों की काउंसलिंग करायी गयी तो बाद काउसलिंग नाबालिग के पिता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मैं अपनी पुत्री की शादी बालिग होने के उपरान्त ही करूँगा। एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल, महिला हेल्प लाइन बागेश्वर, वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा किलपारा गांव में उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, मानव तस्करी, साइबर क्राइम, यातायात नियमों, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बागेश्वर में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाने का मामला सामने आया है | जिसकी सूचना डायल 112 को मिलने पर उपनिरीक्षक विवेक चन्द्र मय के साथ एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग के प्रभारी त्रिलोक राम और महिला हेल्प लाइन प्रभारी खष्टी बिष्ट मौके पर पहुंचे | अधिकारियों को मौके पर पहुंचने पर पता चला कि नाबालिग की शादी की तैयारियां चला रहीं हैं और जब उन्होंने लड़की की जन्मतिथि के संबंध में दस्तावेज चैक किये तो लड़की की जन्म तिथी 18 साल से कम पाई गई | जिसको देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग, पुलिस और वन स्टॉप सेन्टर की टीम ने नाबालिग का विवाह रुकवाया और नाबालिक के परिजनों की काउंसलिंग की | इस दौरान नाबालिग के पिता ने लिखित पत्र देते हुए बेटी के बालिग होने पर ही उसकी शादी करवाने की बात कही |
Date: 24-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi