उत्तराखंड: महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे उत्तराखंड, बेडू पाको बारामासा गीत पर जमकर थिरके

By New31 Uttarakhand

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तराखंड के पहाड़ी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव है। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का निवासी है। साल 2023 में धोनी अल्मोड़ा दौरे पर गए थे, और अब वे एक बार फिर उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस बार ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की और स्थानीय पहाड़ी गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

वीडियो में धोनी उत्तराखंड का मशहूर गीत बेडू पाको बारामासा गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। इस पर प्रशंसक उनकी सादगी और उत्तराखंड की संस्कृति के प्रति प्रेम को लेकर कई सकारात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी पिछले साल भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा जिले के अपने पैतृक गांव ल्वाली, जैंती तहसील का दौरा किया था। वहां उन्होंने हरज्यू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की और गांव के लोगों से आत्मीय बातचीत की। गांव वालों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। धोनी की पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं के साथ मिलकर काफी समय बिताया था। उस दौरे के कई वीडियो और तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर चर्चित हैं।धोनी का उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के प्रति यह लगाव उनके प्रशंसकों को बेहद प्रेरित करता है और उनके व्यक्तित्व के एक अलग पहलू को सामने लाता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.