अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच अक्षय कुमार के मेकअप आर्टिस्ट श्रवण विश्वकर्मा पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया है।

मेकअप मैन पर हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक घटना के बारे में बात करते हुए श्रवण ने बताया कि वह अपनी बाइक पर थे और अपने दोस्त को फिल्म के सेट पर छोड़ने जा रहे थे। तभी रास्त में उनकी बाइक एक तेंदुए से टकरा गई, और वह इसके बाद बेहोश हो गए थे। श्रवण ने बताया कि तेंदुए से टकराने के और बाइक से गिरने के बाद उन्हें याद नहीं कि क्या हुआ। उन्हें अस्पताल आने के बाद ही होश आया। इसके अलावा 27 साल के श्रवण ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस उनका ट्रीटमेंट करवा रहा है।

AICWA के अध्यक्ष ने सरकार से गंभीर कदम उठाने की मांग की
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सरकार से गंभीर कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा फिल्म सिटी में काम करने वालों की गारंटी कौन लेगा, जहां हजारों लोग रोज आते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि अगर कोई रात में वहां जाता है तो स्ट्रीट लाइट तक की सुविधा नहीं है। लाइट न होने की वजह से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।