बता दे की भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ दिनों से भले ही मकानों में नई दरारें आने का मामला सामने नहीं आया है लेकिन जिन मकानों में पहले से दरारें आई हैं वह अब झुकने लगे हैं। साथ ही कुछ जगहों पर जमीन में गड्ढे हो रहे हैं जिसने नगर के लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

आपको बता दे की नगर के सिंहधार वार्ड में होटल माउंट व्यू और मलारी इन के पीछे के मकानों में पहले से दरारें आई हुई हैं लेकिन अब दरारें बढ़ने लगी हैं और कुछ मकान भी झुकने लगे हैं। इस क्षेत्र के परिवारों को प्रशासन ने पहले ही नगर पालिका और गुरुद्वारे में बने राहत शिविरों में शिफ्ट किया हुआ है। इन घरों के अंदर और बाहर दरारें बढ़ रही हैं।

वहीं अब स्थानीय दिगंबर सिंह का कहना है कि अब मकान में दरारें काफी बढ़ गई हैं जिससे उनका मकान तिरछा हो गया है। आपदा प्रभावित दीपक का कहना है कि घर में कॉलम धीरे-धीरे जगह छोड़ रहे हैं और दरारें लगातार बढ़ रही हैं।वहीं अब नगर में जमीन और घरों में दरार आने के बाद जमीन में गड्ढे हो रहे हैं जो लोगों के लिए रहस्य बने हैं।
साथ ही आपको बता दे ताजा मामला मनोहर बाग वार्ड के सती मोहल्ले का है। यहां पर विजय सती के घर के नीचे से एक गड्ढा बना है। विजय का कहना है कि पहले यह गड्ढा छोटा था, लेकिन यह धीरे-धीरे बड़ा होता जा रहा है। प्रशासन ने यहां से पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया हुआ है।