लालू यादव की हालत हुई गंभीर,फेफड़ों में भरा पानी।

By New31 Uttarakhand

पटना के पारस अस्पताल में भर्ती बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर है। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है।लालू यादव की नाजुक हालत के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव से फोन पर चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। तेजस्वी ने बिहार की जनता से भावुक अपील भी की है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास में गिर गए थे। जिसकी वजह से उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। वे पहले से कई रोगों से जूझ रहे थे। सोमवार तड़के उनकी हालत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

यादव के परिवार ने बताया कि पूर्व सीएम के फेफड़े में पानी भर गया है। हालत नाजुक होने से उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। राजद प्रमुख को बेहतर इलाज के लिए आज दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। राजद प्रमुख की हालत स्थिर बताई जा रही है। कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही है।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव से बात की और राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राजद प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
तेजस्वी यादव ने बिहार व खासकर पटना के लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अपने घरों से ही दुआ करें। अस्पताल में भीड़ से संक्रमण का खतरा है तथा इससे दूसरे मरीजों व उनके स्वजनों को परेशानी भी होगी, इसलिए वहां भीड़ न करें। उधर, लालू प्रसाद यादव की नाजुक तबीयत को देखते हुए राजद ने तेजस्वी यादव को पार्टी प्रमुख के अधिकार दे दिए हैं। अब सभी फैसलों पर तेजस्वी यादव की मंजूरी जरूरी होगी।


Date-06.07.2022

Pennde by- Kiran Rawat

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.