उत्तराखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हुई कुमाऊनी फिल्म “धरती म्यर कुमाऊं की “

By New31 Uttarakhand

पहाड़ की पीड़ा और समस्याओं पर बनी फिल्म ‘धरती म्यर कुमाऊं की’ इन दोनों उत्तराखंड के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म के डायरेक्टर जय श्री किशन नौटियाल लालकुआं पहुंचे, जहां हल्दूचौड़ स्थित मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी ये फिल्म पहाड़ की समस्याओं पर आधारित है. फिल्म रोजगार व स्वास्थ्य समस्याओं को उजागर करती है. फिल्म डायरेक्टर जय श्री किशन नौटियाल ने बताया कि फिल्म उत्तराखंड के नौजवानों को संदेश भी देती है कि हम कहीं और किसी भी मुकाम पर पहुंच जाए, लेकिन हमें अपने पैतृक क्षेत्र से हमेशा जुड़ाव रखना चाहिए और हर संभव उसके विकास के बारे में सोचना चाहिए। जयश्रीकिशन नौटियाल ने बताया कि कम बजट की उनकी फिल्म ‘धरती म्यर कुमाऊं की’ इस समय हल्दूचौड़, रामनगर, रुद्रपुर और काशीपुर के मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में चल रही है और जल्द ही इसे कुमाऊं के साथ साथ पूरे उत्तराखंड के सिनेमाघरों में देखा जा सकता है. वही फिल्म देखने वाले युवा वर्ग ने भी इस कुमाऊनी फिल्म को सराहा है और कहा है कि सभी लोगों को इस फिल्म को देखने के लिए वह जागरूक करेंगे ताकि पर्वतीय संस्कृति और पहाड़ की पीड़ा से हर कोई रूबरू हो सके।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.