क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग IPL 2022 के पहले मैच में कोलकाता ने चेन्नई को हराया

By New31 Uttarakhand

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2022 का शानदार आगाज 26 मार्च को हो चुका है | जिसमे पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की उपविजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया | यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ | IPLके 15वें सीजन शुरुवात हो गयी है |KKR ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की | आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह विकेट से हरा दिया है. 132 रनों के टारगेट को केकआर ने 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया| इस जीत के साथ ही कोलकाता ने पिछले साल फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया | कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए| इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सीएसके की टीम 5 विकेट पर 131 रन ही बना सकी| पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कप्तान रवींद्र जडेजा ने मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया| धोनी 50 और जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे| कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने दो विकेट लगाये |

इस बार धोनी नहीं, रवींद्र जडेजा संभालेंगे चेन्नई की कमान

चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग शुरू होने से पहले अपना कप्तान बदल दिया है| इस बार एमएस धोनी नहीं रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभालेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स टीम में रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, एन. जगदीशन, के. भगत वर्मा शामिल है

श्रेयस अय्यर संभालेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान

कोलकाता नाइट राइडर्स इस साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतर रही है. कोलकाता की टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी. हालांकि, इसके बावजूद टीम ने पिछले साल के अपने कप्तान ऑयन मॉर्गन को टीम में नहीं चुना है. कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान) वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, बाबा इंद्रजीत, अनुकूल राय, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, रसिख सलाम, पैट कमिंस, शिवम मावी, अभिजीत तोमर, चमिका करुणारत्ने, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा, रमेश कुमार, टिम साउदी, एरॉन फिंच, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव, मोहम्मद नबी शामिल है |

Date : 27th March 2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.