महंगा होने जा रहा है रोडवेज बसों का सफर, जानें अब नया किराया 

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड रोडवेज यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, रोडवेज में अब सफर और मंहगा होने जा रहा है। रोडवेज बसों का किराया तीस फीसदी तक बढ़ सकता है। रोडवेज प्रबंधन ने 35 से 40 पैसे प्रति किलोमीटर तक किराया बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेज दिया है। जीएम-संचालन रोडवेज दीपक जैन ने बताया कि रोडवेज बसों का किराया फरवरी 2020 से नहीं बढ़ा है। हमने यात्री किराये में 30 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव एसटीए और परिवहन सचिव को भेज दिया है। इस पर फैसला एसटीए को ही लेना है।

आपको बता दें कि वर्तमान में रोडवेज बसों का किराया मैदानी मार्ग पर रोडवेज बसों का एक रुपये 26 पैसे प्रति किमी किराया तय है। जबकि, पहाड़ी मार्गों पर एक रुपये 72 पैसे प्रति किमी यात्री किराया लिया जा रहा है| आरटीओ प्रशासन दिनेश पठोई ने बताया कि निजी वाहन बस, टैक्सी मैक्सी कैब, ऑटो रिक्शा और सिटी बसों का किराया, भारी वाहनों का मालभाड़ा और चारधाम का किराया तय करने की रिपोर्ट लगभग तैयार हो चुकी है।

Date: 23-April-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.