उत्तर कोरिया में 20 लाख लोगों को बुखार, जानें अन्य देशों में कोरोना का हाल

By New31 Uttarakhand

उत्तर कोरिया में 20 दिन में 20 लाख लोगों को बुखार ने अपने चपेट में ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए हैं। चीन के शंघाई में फिर से कोरोना के मामले सामने आए हैं। दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है। इसमें एशियाई देश उत्तर कोरिया सबसे अधिक प्रभावित है। उत्तर कोरिया में 20 दिन में 20 लाख लोगों को बुखार ने अपने चपेट में ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए हैं। लोगों का इलाज घर पर ही हो रहा है। तानाशाह किम जोंग उन ने आपात बैठक बुला ली है। कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। देश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकाकरण की लापरवाही के कारण 2 करोड़ से अधिक लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

भारत में कोरोना के ताजा आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 25 लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 14996 हो गई है।

चीन के शंघाई में फिर से कोरोना ने दी दस्तक
चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में 5 दिन के बाद एक बार फिर से कोरोना का नया केस सामने आया है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने दो और जिलों में कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही एक जून से शहर में लंबे समय से जारी लॉकडाउन को खत्म करने की किसी भी योजना से इनकार कर दिया है। ढाई करोड़ की आबादी वाले इस शहर में 7 सप्ताह से लॉकडाउन लगा हुआ है।

अमेरिका में कोरोना से अबतक 10.28 लाख लोगों की मौत
कोरोना का कहर सबसे ज्यादा अमेरिका में बरपा है जहां कोविड-19 की वजह से अबतक 10.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वैसे अब पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका में कोरोना का आंकड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी औसतन रोजाना 360 लोगों की मौत हो रही है।

भारत में मिला ओमिक्रॉन BA.4 का पहला केस
भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 का पहला केस हैदराबाद में मिला है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया है कि कोरोना का यह स्ट्रैन BA.2 जैसा ही है। इंडियन सॉर्स कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकोग) ने इसकी पुष्टि कर दी है।

दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का कहर
दक्षिण कोरिया में भी कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते 24 घंटों में 23,442 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या 23,911 हो गई है।

Date : 21-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.