कार्तिक स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’  में लगा HORROR का तड़का, फैंस ने कहा-­ मूवी फुल पैसा वसूल

By New31 Uttarakhand

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘भूल भुलैया 2’  सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज से पहले फैंस के मन में यह शंका थी कि अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन उनके लेवल का मजा नहीं दे पाएंगे, तो हम आपको बता दें कि यह बात बिल्कुल गलत साबित हो गई है। फिल्म में कार्तिक ने कमाल की एक्टिंग की है।

ये फिल्म अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा की 15  साल पहले रिलीज हुई इसी नाम की फिल्म की ब्रांडिंग से सांसें पाती है। दोनों फिल्मों का आपस में कोई लेना देना नहीं है, फिर भी फिल्म अपनी अग्रजा की याद दिलाती रहती है। कहानी रूह और रीत की है। दोनों के प्यार में आए पुरानी हवेली के ट्विस्ट की है। दोनों के अपने अपने भरोसे हैं और है एक लंबा चौड़ा परिवार जिसका हर किरदार खुद को ‘बाजीगर’ समझता है।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के रिएक्शन के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी उतनी ही अच्छी है, जितनी अक्षय कुमार की फिल्म थी। नेटिज़न्स का कहना है कि उन्हें फिल्म में तब्बू का प्रदर्शन सबसे प्यार लगा।

फिल्म में कार्तिक के अभिनय की बात करें तो अभिनेता अक्षय कुमार की ही तरह कार्तिक आर्यन भी फिल्म की पूरी लाइमलाइट चुरा लेते हैं। फैंस तकरीबन दो साल बाद कार्तिक आर्यन का मजेदार अंदाज देखकर खुश हैं। प्रशंसकों को डरावने दृश्यों में अभिनेता की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही है।

 

Image

Date : 21-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.