करीना कपूर इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव बेबो की बड़ी बहन यानी करिश्मा कपूर का आज बर्थडे हैं जी हां आज करिश्मा 48 बरस की पूरी हो गई हैं. बहन के बर्थडे पर भले करीना कपूर काफी दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर कर बहन को स्पेशल फील करा ही दिया है.

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के बर्थडे पर बहन करीना कपूर ने अपने फेवरेट फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर स्पेशल पोस्ट लिखा है, जिस पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी प्यार बरसा रहे हैं…करीना ने अपनी बहन की बचपन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘हमारे परिवार की शान… तुम्हारी ये फोटो मेरी फेवरेट है. आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे टू आवर लोलो… बेस्ट सिस्टर एवर.’ करिश्मा की ये क्यूट और स्माइलिग फोटो शेयर कर करीना ने करिश्मा के बचपन की दिनों की याद दिला दी है.
आपको बता दें कि करीना और करिश्मा की बॉन्डिंीग काफी अच्छी है, दोनों अक्सर साथ में दोस्तों के लिए पार्टीज में शरीख होती हैं. पिछले दिनों दोनों अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर गई थीं और सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर कर बता दिया था कि सिर्फ वो ही नहीं उनके बच्चे भी आपस में काफी क्लोज हैं.
आपको बता दें कि करिश्मा उर्फ लोलो बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी हैं. 90 के दशक में उनके गाने और डांस नंबर फैंस को दीवाना बना देते थे.
Date: 25-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal