कैंची धाम मेला : दो साल बाद उमड़ रही भक्तों की भीड़,  जानें खास बातें

By New31 Uttarakhand

नैनीताल: कैंची धाम का 58वां स्थापना दिवस आज 15 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा…कोरोना संक्रमण की वजह से उत्तराखंड की पर्यटन नगरी में 2 साल बाद कैंची धाम स्थापना दिवस के मौके पर मेले का आयोजन हो रहा है आपको बता दें की  इस मेले मे आज करीब 2 लाख लोगो की जुटने की उम्मीद है साथ ही इस मेले की व्यवस्थाओं के लिहाज़ से ट्रैफिक रूट और डायवर्शन को लेकर बड़ा फेरबदल भी किया गया है.

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है और यहां धर्मिक स्थल आस्था के बड़े केन्द्र हैं. यही कारण हैं कि देश और दुनिया भर से लोग यहां मत्था टेकने पहुंचते हैं.. कहा जाता है इंसान जब हर तरफ से निराश हो जाता है… हर उम्मीद दम तोड़ने लगती है..तब उसे जीवन में किसी चमत्कार की उम्मीद होती है…और उत्तराखंड के पावन धामों में ऐसे चमत्कार होते भी हैं। ऐसा ही पावन चमत्कारी धाम है कैंची धाम ।

आज कैंची धाम में विशाल मेले और भंडारे का आयोजन होगा… जिसमें देश-दुनिया के श्रद्धालु पहुंच रहे है…बाबा नीम करौली को भगवान हनुमान जी का अवतार माना जाता है… उनके भक्त पूरी दुनिया में हैं । आश्रम की स्थापना बाबा नीम करौली ने साल 1964 में की थी ।कहते हैं कि बाबा नीम करौली हनुमान जी के भक्त थे और उन्हें कई सिद्धियां प्राप्त थीं। वो हमेशा सादा जीवन जीते थे और आडंबर-दिखावे से हमेशा दूर रहे।

Date: 15-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.