
नैनीताल : सुप्रीमकोर्ट की कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है|
उत्तराखंड हाई कोर्ट में फिलहाल जस्टिस संजय कुमार मिश्रा कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे हैं, जिन्हें दिसंबर 2021 में जस्टिस राघवेन्द्र सिंह चौहान के रिटायरमेंट के बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था|
न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ, वर्ष 1965 में उनका परिवार नागपुर से दिल्ली स्थानांतरित हो गया, उन्होंने दिल्ली में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड, नयी दिल्ली से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की|
उन्होंने वर्ष 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित ऑनर्स से स्नातक भी किया| और उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया, उसी वर्ष एक अधिवक्ता के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया|