Joshimath sinking update: जोशीमठ में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू, भू-धंसाव वाले क्षेत्र में बिगड़ेंगे हालात!

By New31 Uttarakhand

भू-धंसाव को लेकर जोशीमठ का मामला काफी चर्चा में है। यहां रह रहे कई लोगों पर संकट मंडराया हुआ है…. उनके आशियानों में दरारें आ गई हैं। कई लोगों का घर भी खाली कराया गया है। नम आंखों से लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए। इस बीच जोशीमठ के रहवासियों पर प्रकृति की दोहरी मार पड़ रही है। शुक्रवार को यहां भारी बर्फबारी हुई है… जिससे तापमान में भारी गिरावच दर्ज की गई है। लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में 24 से 27 जनवरी को मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 24 जनवरी से 27 जनवरी को उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.राज्य मौसम केंद्र ने बताया कि, 24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी ,चमोली,पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है.

YOUTUBE

आज दून में जबरदस्त ठंड पड़ने के आसार

देहरादून में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है.. शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है.. राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा… मौसम के बदले मिजाज के चलते राजधानी में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिरकर 17.8 डिग्री पर पहुंच गया और शहरियों को दिन में भी जबरदस्त ठंडक का सामना करना पड़ा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.