Joshimath -आपदाग्रस्त जोशीमठ में नहीं टूटेंगे घर, CM धामी ने कहा- बाजार दर पर दिया जाएगा मुआवजा

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावितों को बाजार दर पर मुआवजा देने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रभावितों को दुख की इस घड़ी में सरकार द्वारा हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी।मुख्यमंत्री ने भूधंसाव से प्रभावित मकानों को गिराने संबंधी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, धामी ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के भूधंसाव प्रभावितों को बाजार दर पर मुआवजा दिया जायेगा और यह बाजार दर हितधारकों के सुझाव लेकर जनहित में तय की जाएगी… उन्होंने कहा कि तीन हजार प्रभावित परिवारों को कुल 45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं

उन्होंने कहा कि तात्कालिक तौर पर प्रति परिवार 1.50 लाख रुपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है जिसमें से एक लाख रुपये की धनराशि उन्हें स्थायी विस्थापन नीति तैयार होने से पहले अग्रिम के रूप में तथा 50 हजार रुपये सामान की ढुलाई एवं तात्कालिक आवश्यकताओं हेतु दी जा रही है।

YOUTUBE
Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.