Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फ पर फिसला सेना का वाहन, खाई में गिरने से तीन अधिकारियों की गई जान

By New31 Uttarakhand

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक गश्त के दौरान  सेना के तीन जवान गहरी खाई में गिर गए… इस हादसे में तीनों जवान शहीद गए. तीनों जवानों के पार्थिव शरीरों को खाई से निकाल लिया गया है.  

जानकारी के अनुसार शहीद होने वाले तीनों जवानों में 01 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 02 ओआर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये जवान खाई में गिरे, वो बर्फीला इलाका है.  

18 नवंबर को भी हुआ था हादसा

आपको बता दें कि इससे पहले माछिल सेक्टर में 18 नवंबर 2022 को भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमे हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी..अधिकारियों ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा था कि सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के तीन सैनिक नियंत्रण रेखा (LOC) के पास कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.