जम्मू कश्मीर, राजस्थान और यूपी-बिहार में होगी बारिश

By New31 Uttarakhand

मौसम विभाग (IMD) जम्मू कश्मीर, राजस्थान और यूपी-बिहार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अगले दो-तीन दिनों में यहां मानसून मेहरबान होगा, कहीं कहीं भारी बारिश कहर भी ढा सकती है। इधर, मध्य, पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मौसम मिलाजुला रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होगी तो कहीं मध्यम। बाकी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जम्मू कश्मीर, राजस्थान, यूपी और बिहार के कुछ इलाकों तथा पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में भारी वर्षा का अनुमान है।

उत्तर भारत में सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून अब उत्तर भारत में सक्रिय होगा। यह इलाका तेज बारिश के लिए तरस रहा है। आईएमडी का अनुमान है कि अब मानसून यहां मेहरबान होगा और अगले एक सप्ताह में यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को तरबतर कर सकता है।

उत्तर भारत में एक सप्ताह में सुधरेंगे हालात : मोहपात्रा
भारतीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एम मोहापात्रा के अनुसार उत्तर भारत में वर्षा का दौर तेज होगा। अगले एक सप्ताह में इन राज्यों में बारिश की कमी दूर हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में वर्षा का दौर थम सकता है। इससे लगातार वर्षा से बाढ़ व जलभराव से जूझ रहे राज्यों को राहत मिलेगी।

Date – 27.07.2022

Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.