भारत और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच आज यानी 5 जून को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होने वाला है। दरअसल भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी। बता दें कि वार्म अप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 60 रनों से हरा दिया था। लेकिन अब आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतकर भारतीय टीम वर्ल्ड कप का शानदार आगाज करना चाहेगी। वही दोनों टीमों के बीच मैच न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हलाकि भारतीय टीम यकीनन आयरलैंड के खिलाफ मजबूत नजर आ रही है लेकिन आयरलैंड एक ऐसी टीम है जो पलटवार करने का दम रखती है। आयरलैंड की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग करने वाले हैं तो वहीं रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान होंगे और इस मैच में भारत की नजर जीत पर होगी।
दरअसल पिच स्लो रहने की उम्मीद है इसलिए बल्लेबाजी करना इस पिच पर मुश्किल हो सकता है। बता दे साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान बिल्कुल ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। पिच की सतह थोड़ी चिपचिपी होगी जिसके कारण बल्लेबाजों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और पिच पर गेंद रूक कर आएगी। इतना ही नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों को कुछ अतिरिक्त उछाल भी मिल सकता है। इसके अलावा, स्पिनरों को पिच पर काफी टर्न मिलने की संभावना है और क्युकी यहां रेतीली आउटफील्ड है, इसलिए बल्लेबाजों को हर रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।