बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में एक और झटका, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा :-

By New31 Uttarakhand

विधानसभा सभा चुनाव 2022 से काशीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके दीपक बाली ने सोमवार रात अचानक अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

दीपक बाली ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफ सौंपा है, उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, ‘मैं आम आदमी पार्टी के साथ चलने में खुद को असहज महसूस कर रहा हूं और इसी कारण आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं, कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का कष्ट करें।’

कुछ साल पहले तक दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के तौर पर जाना जाता था। साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने अपनी पहली सूची में उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया। बाली चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन वह लगभग 16,000 वोट हासिल करने में सफल रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.