लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय थल सेना का अगला सेनाप्रमुख नियुक्त किया गया है, वह 29वें थल सेना प्रमुख के रूप में 30 अप्रैल के बाद कार्यभार संभालेंगे | लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे, जो सेना प्रमुख की कमान संभालेंगे | लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे नए सेना प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। मनोज पांडे ऑर्मी चीफ बनने वाले पहले इंजीनियर हैं। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मनोज पांडे उनकी जगह लेंगे। नरवणे को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है। सीडीएस का पद दिसंबर 2021 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन के बाद खाली हो गया था। इससे पहले जनवरी 2022 में पांडे को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था। वह स्टाफ कॉलेज, केम्बरली (यूके) से स्नातक हैं और उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में हायर कमांड कोर्स में भी भाग लिया था। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अपनी 37 साल की सेवा में ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय भाग लिया है।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के अगले प्रमुख होंगे. वे अभी थल सेना के उप प्रमुख हैं. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर हैं | जो सेना प्रमुख बनेंगे | वर्तमान थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं | उनके बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं | जनरल नरवणे को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद की प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे माना जा रहा है |
सीडीएस का पद हो गया था रिक्त
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की आठ दिसंबर, 2021 को एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी | तभी से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष यानी सीडीएस का पद रिक्त है |
Date: 19 April 2022
Penned by Reeta joshi