भारत को आज मिलेगी 343 अफसरों की फौज

By New31 Uttarakhand

बता दें की भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा लेंगे।परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह आठ बजे परेड शुरू होगी।

परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।साथ ही आपको बता दें की इसके बाद देश और विदेश के 372 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ जाएंगे। इनमें 343 अफसर भारतीय सेना को मिलेंगे। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 65234 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2914 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.