नैनीताल में पैराफिट पर बैठे 2 युवक अचानक 80 मीटर गहरी खाई में गिरे

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के नैनीताल से एक बड़ी खबर सामने आई है आपको बता दे कल शाम 5 बजकर 5 मिनट पर DCR द्वारा टूटा पहाड़ नैनीताल के पास दो व्यक्ति की 80 मीटर गहरी खाई मे गिरने की सूचना मिली। दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के तल्लीताल गुफा महादेव के रहने वाले जगत असवाल अपने दोस्त सचिन सिंह कुंवर टनकपुर के साथ बुधवार शाम भवाली रोड पर टूटा पहाड़ क्षेत्र में पैराफिट पर बैठे हुए थे. इस दौरान सचिन का संतुलन बिगड़ा तो वो नीचे गिर गया. जिसे बचाने के प्रयास में जगत भी खाई में लुढ़क गया. दोनों की चीख पुकार सुन क्षेत्र में वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदार ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। हालाँकि मिली सूचना के बाद तल्लीताल एसओ रमेश सिंह बोहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही पुलिस के खाई में उतरने तक अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई. टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला. वही निजी वाहन और 108 की मदद से दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वही दूसरी तरफ इस सड़क हादसे में एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा के समय पर पहुंचने के दावे की पोल खुल गयी। दरअसल शाम करीब पांच बजे हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के वायरलेस में सूचना प्रसारित करने के बाद एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम तो मौके पर पहुंच गई, मगर एंबुलेंस नहीं पहुंची. रेस्क्यू के बीच में ही राहगीरों ने करीब साढ़े पांच बजे 108 को फोन कर घटना की सूचना दी. जिसके बाद करीब 5 बजकर 45 मिनट पर आधी खाई में अटके सचिन सिंह कुंवर को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया और करीब 10 मिनट तक मरीज को लहूलुहान अवस्था में जब सड़क पर लेटाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोग निजी वाहन से उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि दूसरे घायल को करीब साढ़े छह बजे खाई से निकालने के बाद 108 से अस्पताल लाया गया. वहीं घायलों को बीडी पांडे अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किए जाने के लिए भी मरीज को एंबुलेंस के इंतजार में करीब 1 घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.