जोशीमठ में पुनर्वास सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भू-धंसाव प्रभावितों ने नगर में मशाल जुलूस निकाला ,बता दे की जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में मशाल जुलूस बदरीनाथ हाईवे से होते हुए नगर के मुख्य तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
बता दे की संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक भी आपदा प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो पाया है। प्रभावित परिवार राहत शिविरों में दिन गुजार रहे हैं।

जोशीमठ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को मसाल जुलूस का आह्वान किया था।वहीं शाम छह बजे मशाल लेकर सभी आपदा प्रभावित सड़क पर उतरे और जुलूस आयोजित किया गया।साथ ही आपको बता दे की जुलूस में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र पुनर्वास नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।