सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और व्यूज पाने की चाहत में युवक अपनी जान से खिलवाड़ कर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है।जहां एक युवक इंस्टाग्राम पर फेमस होने का चस्का लगने के बाद मेन रोड में अर्धनग्न होकर बाइक से स्टंट कर रहा था और इसको ये वीडियो सोशल मीडिया पर डालना भारी पड़ गया। दरअसल इस वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ गई।जिसके बाद पुलिस ने उसे ऐसा सबक सिखाया. जिसे शायद वो कभी जीवन भर न भूल पाए। बता दे नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने सड़क सुरक्षा या यु कहे क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर चेकिंग अभियान चलाने और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने एक स्टंटबाज के खिलाफ कार्रवाई की है। जहां सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया है। जिसमें हल्द्वानी- नैनीताल रोड पर एक युवक शर्ट उतार कर अर्धनग्न अवस्था में बाइक से स्टंट कर रहा था।
बता दे बाइक FZ15 यूके 04 एएन 5723 से स्टंट किए जाने का वीडियो प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक ९ हल्द्वानी राजेश यादव द्वारा कार्यवाही करते हुए चालक का पता लगाया गया। दरअसल चालक का नाम श्याम सिंह है जो की तोला रैकूनी रीठासाहिब का रहने वाला है। वही सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से स्टंट किए जाने पर पुलिस द्वारा उक्त के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर बाइक सीज कर दी है। हालांकि चालक द्वारा भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा किया गया। साथ ही नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वो यातायात नियमों का पालन करें और नशे में वाहन न चलाएं एवं स्टंटबाजी न करें, मर्यादा में रहें और नियमों का पालन करें जिससे वो स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य चालक भी सुरक्षित रहेंगे। लाइक्स के लालच में करने वाले ख़तरनाक स्टंट आपको अस्पताल के साथ साथ जेल भेज सकता है।