हल्द्वानी में लाठी डंडों से युवक के साथ मारपीट, घटना हुई CCTV में कैद

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद पर एक युवक को लाठी डंडों से इतना पीटा की वो अधमरा हो गया। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया हैं घटना का वीडियो सामने आने के बाद भी पिता इंसाफ के लिए पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लग रहे है। 6 अगस्त को हुई इस घटना के बाद से अभी तक इस मामले में पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर पाई है। वही पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग ऊंची पहुंच रखते हैं और पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है जिसके चलते अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया हैं बता दे रामपुर रोड निवासी शोभाराम असवानी ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा कि 6 अगस्त को उसका गोद लिया पुत्र सागर रावत गाड़ी से रुद्रपुर आ रहा था जिस दौरान ड्राइवर से सड़क पर किसी बात को लेकर बाइक सवार के बीच विवाद हो गया , बाइक सवार ने गाड़ी रोक कर उसके पुत्र सागर रावत के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया यहां तक की दबंगों ने लाठी डंडों से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। इतना ही नहीं बल्कि जब उसके पुत्र को होश आया तो दबंगों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

हालांकि उसी दिन पीड़ित के पिता ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दे दी और पिछले 18 दिनों से न्याय के लिए थाना-चौकी और पुलिस के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया, यहां तक की दबंग अब उल्टा उनको समझौते के लिए धमका रहा हैं। वही पीड़ित के पिता का कहना है कि उनका एक पुत्र था जिसकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है जबकि सागर रावत को उन्होंने गोद लिया है और सागर रावत उनके कारोबार को भी संभालता है। साथ ही पीड़ित के पिता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है और इस पूरे मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.