IFFM 2026 Nomination: आमिर खान या ऋषभ शेट्टी… इस बार किसके सिर सजेगा ताज?

By New31 Uttarakhand

इस बार टक्कर किसी फिल्म की नहीं , बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों की है! मेलबर्न में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 ने अपने नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया है , और बेस्ट एक्टर कैटेगरी में मुकाबला बेहद ज़बरदस्त होने वाला है। इस रेस में आमिर खान, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी, ममूटी, अहान पांडे, संजय मिश्रा और भूमन भार्गव शामिल हैं । यानी अलग-अलग इंडस्ट्री के दिग्गज एक ही मंच पर आमने-सामने हैं।

वहीं बेस्ट फिल्म कैटेगरी में सितारे ज़मीन पर, कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1, सैयारा, हक, लोकाह चैप्टर 1 , और द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली जैसी फिल्में शामिल हैं। यह फेस्टिवल 13 से 23 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होगा, जहां भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.